फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   होली में दुरुस्त रहेगी बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था: डीएम

होली में दुरुस्त रहेगी बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था: डीएम

Mon, 18 Mar 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
होली में दुरुस्त रहेगी बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था: डीएम
जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक में मंचासीन जिलाधिकारी एसपी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला पंचायत सभागार में सोमवार की देर शाम जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश देते हुए आम लोगों से सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर ने बताया कि जिले में तकरीबन 32 सौ स्थानों पर होलिका दहन होता है। होली पर बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधा दुरुस्त रहेगी। नगर पालिका और संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई समस्या हो तो आपस में सुलझा लें। एसपी किरीट राठोड ने कहा कि त्योहार पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्वक मनाया जाए। हियुवा के अंगद विश्वकर्मा ने पडां बाजार में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा होने से निजी जमीन में होलिका दहन का मामला उठाया।
विज्ञापन

कहा कि प्रशासन इसे खाली कराए, अन्यथा हम कब्जा करने वालों के दरवाजे पर होलिका दहन कराएंगे। सीडीओ शिवशरणप्पा ने एसडीएम और सीओ सलेमपुर को मामले में कार्रवाई करने को कहा। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सभी थानेदारों ने लिखकर दिया है कि कहीं भी होलिका दहन के लिए स्थान विवादित नहीं है। इसके बाद भी यह मामला आया है। इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी थानाक्षेत्रों से आए लोगों ने जिले में अवैध शराब की आपूर्ति का मामला उठाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान सीओ सलेमपुर सीताराम, सीओ सिटी वरूण मिश्र, रुद्रपुर अंबिका, भाटपाररानी दिनेश यादव, शहर को कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल, भलुअनी एसओ अश्वनी तिवारी, रामपुर कारखाना एसओ विनय सिंह, तरकुलवा जीतेंद्र तिवारी, खुखुंदू इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव, भटनी इंस्पेक्टर अश्वनी राय, खामपार इंस्पेक्टर भीष्मपाल, लार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर समेत सभी थानेदार और अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed