{"_id":"5b648dd14f1c1bab7d8b63ca","slug":"161533316561-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से लबालब हुआ शहर, बढ़ी मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से लबालब हुआ शहर, बढ़ी मुसीबतें
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आफिसर्स कालोनी के सडक पर लगा जलजमाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए, लेकिन शहरवासियों की मुसीबतों को बढ़ा दिया। प्रमुख मार्गों पर पानी लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लगातार हो रही बारिश से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। ऑफिस एवं अन्य कार्यों के लिए जाने के लिए वह बारिश रुकने का इंतजार करते रहे।
सिविल लाइन स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी, जिला अस्पताल रोड, इमरजेंसी के सामने, मोतीलाल रोड, तिलक रोड, मोहन रोड, छहमुखी चौराहा सहित शहर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश से हर जगह पानी ही नजर आया। सबसे खराब स्थिति ऑफिसर्स की कॉलोनी की रही। यहां घुटने भर पानी लगा हुआ था। छहमुखी चौराहे से प्रमुख बाजारों में जाने वाले नाले व नालियां चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो पाई। सब्जी मंडी सहित अन्य जगहों पर कीचड़ ने सभी को परेशान किया। शाम को सब्जी खरीदने आए लोग कीचड़ और फिसलन के बीच खरीदारी करते दिखे। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर भटवलिया के पास फोरलेन सड़क निर्माण के चलते मिट्टी गिराई गई है। बरसात के पानी के चलते मिट्टी गीली होकर दोनों ओर फैल गई है। इससे पैदल जाने मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। कई लोग तो फिसलकर इसमें गिर भी जा रहे हैं। बस स्टेशन पर पानी लगने से राहगीरों को बसों को पकड़ने में मुश्किलें आई। कई यात्री जर्जर यात्री शेड में बैठकर बसों का इंतजार करते रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड पर पानी लगने से सुबह व शाम का प्रशिक्षण बंद रहा, वहीं यहां पर सुबह व शाम वर्किंग करने वाले लोग नहीं आए। कलेक्ट्रेट परिसर में बरामदे तक पानी आने से लोग परेशान रहे।