{"_id":"5a0489c84f1c1b69678ba555","slug":"161510246856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश,नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश,नहीं मिली सफलता
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रेन में कानपुर के खिलाड़ियों की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जबकि आरपीएफ ने घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान की है।
दो दिन पूर्व भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे कानपुर के खिलाड़ियों से शहर के रहने वाले युवकों ने मारपीट की थी। इसमें सात खिलाड़ियों समेत कई यात्रियों को चोटें आई थी। जीआरपी और आरपीएफ ने दो नामजद समेत 35 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम बनकटा थाना के गई गांवों में दबिश दी। नामजद दोनों आरोपियों के घर कोई नहीं मिला। टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की है, जो मारपीट में शामिल थे। आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी पुलिस पहुंची थी। लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। दबिश देने गई टीम में देवरिया आरपीएफ और भटनी के लोग शामिल थे। भटनी आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दबिश दी गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों की पहचान की गई है।