फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   झूठे सपने दिखकर सता में आई भाजपा

झूठे सपने दिखकर सता में आई भाजपा

Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
झूठे सपने दिखकर सता में आई भाजपा
देवरिया। बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज दिनेश चंद्र ने कहा कि भाजपा झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई है। हर वर्ग के साथ छल हुआ है। पीएन नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ नाकामियों को छिपाने के लिए लच्छेदार भाषण देकर जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को वह जिला पंचायत सभागार में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बसपा नेता ने कहा कि 24 अक्टूबर को आजमगढ़ में मायावती कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का व्यापारी, कर्मचारी, युवा, मजदूर, किसान सभी दुखी हैं। मुख्य जोन इंचार्ज घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के मसीहा कांशीराम की पुण्यतिथि नौ अक्टूबर को संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश गौतम, रामसूरत चौधरी, प्रदीप निषाद, राजेंद्र कुमार, डॉ. अरविंद सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed