{"_id":"5988a3bb4f1c1b11638b46f4","slug":"161502127035-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने चपेट में लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेेकर भाग गया और गांववालों की भीड़ जुट गई।
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमवा गांव निवासी ललित मद्धेशिया रामपुर कारखाना में अपनी बहन रागिनी से राखी बंधवाने सोमवार को सुबह आया था। राखी बंधवाने के बाद वह बाइक से वापस घर जा रहा था। अभी वह तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुंडेराबाबू चौराहे के पास पहुुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एंबुलेंस से पुलिस वाले घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल नीतिश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।