फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बड़कागांव और खड़ेसर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का कार्य पूरा

बड़कागांव और खड़ेसर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का कार्य पूरा

Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बड़कागांव और खड़ेसर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का कार्य पूरा
फोटो
विज्ञापन

रेलवे ने छह घंटे में बनाए दो अंडरपास
बड़कागांव और खड़ेसर रेलवे क्रॉसिंग पर पूरा हुआ अंडरपास का कार्य
निरस्त रही कई ट्रेनें, कई को रूट बदलकर चलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी (देवरिया)। भटनी-छपरा रेलखंड के दो रेल क्रॉसिंग पर रविवार को रेलवे ने छह घंटे में दो अंडरपास का कार्य पूरा कर लिया। इसकी वजह से भटनी-छपरा रेलखंड पर छह घंटे ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया और लंबी दूरी की गाड़ियों को रूट बदलकर चलाया गया।
भटनी व बनकटा रेलवे स्टेशन के बीच बड़कागांव रेलवे क्रॉसिंग (नंबर 114) और खडे़सर रेलवे क्रॉसिंग (नंबर 108) पर रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता जैनेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह सात बजे से अंडरपास का कार्य शुरू हुआ। युद्धस्तर पर निर्माण कार्य दोपहर एक बजे तक पूरा कर लिया गया। इस दौरान भटनी-सिवान के बीच ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। रेल प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। अंडरपास का कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 1:15 बजे पहली ट्रेन गोरखपुर से कोलकाता को जाने वाली 15048 डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस को रवाना किया गया। आईओडब्लू राकेश यादव ने बताया कि एक रेलवे क्रॉसिंग पर 200 मजदूर, 350 टन क्षमता वाले तीन क्रेन, तीन पोकलेन, चार जेसीबी, पांच ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अन्य उपकरण लगाए गए थे।
विज्ञापन



इन क्रॉसिंग पर भी बनेगा अंडरपास
देवरिया। आईडब्लू ने बताया कि सिवान और देवरिया के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 95, 98 ,99, 103, 107, 108, 110, 113, 114 पर अंडरपास का काम पूरा किया जा चुका है। अब केवल रेलवे क्रॉसिंग संख्या 105, 109, 125 का अंडरपास का काम बाकी है। वह भी प्रक्रिया में है, उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास वाली खबर का जोड़...
फोटो समाचार...
अंडरपास निर्माण के कारण हलकान रहे रेलयात्री
रूट बदलकर ट्रेनों को चलाया गया, लिच्छवी एक्प्रेस का भी बदला रूट
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बड़कागांव और खड़ेसर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को अंडरपास निर्माण होने के कारण रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रूट बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

रेलयात्री भाटपाररानी, भटनी, नोनापार, बनकटा, मैरवा, सलेमपुर, लाररोड, बेल्थरा आदि रेलवे स्टेशनों पर घंटों हलकान रहे। स्टेशन अधीक्षक भाटपार रानी रघुवंश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर से हटिया जाने वाली 15028 मौर्य एक्सप्रेस को गोरखपुर से कप्तानगंज, थावें, सिवान होते चलाया गया। 14006 आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन को मऊ-बलिया-छपरा होते चलाया गया। 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस अप जो सीतामढ़ी से आनंद विहार को जाती है उसे छपरा, बलिया, मऊ होते चलाया गया। 55019 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी तथा 55010 छपरा-भटनी सवारी गाड़ी को निरस्त कर दिया गया था। 01:15 बजे से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed