फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में घायल सैलून संचालक की मौत

सड़क हादसे में घायल सैलून संचालक की मौत

Tue, 21 May 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल सैलून संचालक की मौत
श्याम बिहारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सड़क हादसे में सोमवार की रात घायल भलुअनी गांव निवासी सैलून संचालक श्यामबिहारी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। श्यामबिहारी बेटे की शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे। हादसे से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के जरार रमन गांव निवासी श्याम बिहारी (45) की भलुअनी चौराहे पर सैलून की दुकान है। सोमवार को उनके बेटे चंदन की हल्दी रस्म थी। रात को कोई सामान खरीदने वह चौराहे पर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। श्याम बिहारी को जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। बेटे चंदन की आज बारात जानी थी। लेकिन हादसे के चलते घर में मातम का आलम है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जानी थी बेटे की बरात, उठी पिता की अर्थी
भलुअनी। क्षेत्र के जरार रमन गांव में बेटे के बारात की जगह पिता की अर्थी निकली। इसे देख गांववालों के साथ ही शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों की आंखें नम थी। शादी वाले घर में शहनाई की जगह मातम छाया हुआ था। श्यामबिहारी के पुत्र चंदन कुमार शर्मा की शादी पैकौली के विशुनपुरा गांव निवासी श्रीराम शर्मा की पुत्री गुड़िया से होनी है। मंगलवार को बरात जानी थी। घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा हो गया था। लेकिन श्यामबिहारी के हादसे में मौत से परिवार में चीखपुकार मची है। श्यामबिहारी की मौत से बेटे पंकज, चंदन, पुत्री चांदनी, मनीषा, वंदना और अन्य का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed