{"_id":"5c0bf90abdec2241950dcc0e","slug":"151544288522-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवा कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवा कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा निकालेगी यूथ कांग्रेस
राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव ने कहा, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की खोलेंगे पोल
भाटपाररानी में प्रेस वार्ता में बोले केशव चंद
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। केंद्र की जुमलेबाज सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए युवा कांग्रेस 16 दिसंबर से पदयात्रा शुरू करेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली यह पदयात्रा महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी को समाप्त होगी। शनिवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा देश के हर राज्यों से होकर गुजरेगी और केंद्र सरकार की जनता के सामने पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे के दौरान छत्तीसगढ़ की 27 हजार बेटियों के गायब होने की दास्तान, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के झूठे वादे, देश के किसानों की दुर्दशा और उनकी पैदावार की लागत का डेढ़ गुना दाम देने के झूठे वादे, नोटबंदी के शिकार हुए छोटे और मझोले व्यापारियों के भुखमरी की कगार पर पहुंचने की दास्तान, डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती बेतहाशा कीमतों की कहानी आदि जनता के सामने बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा करने वाली सरकार अब तक सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में मिलाकर केवल चार लाख युवाओं को ही रोजगार दे पाई है। भाजपा सरकार में नियुक्तियों के दौरान परीक्षाओं के पेपर धड़ल्ले से लीक हो रहे हैं और लाखों रुपये में बेचे जा रहे हैं। सरकार ने 330 लाख करोड़ का कर्जा केवल पूंजीपति घरानों का माफ किया है, मगर किसानों का कर्जा माफ करने में हीलाहवाली कर रही है।