फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिले में बनेंगे छह पशु अस्पताल: जयप्रकाश

जिले में बनेंगे छह पशु अस्पताल: जयप्रकाश

Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनेंगे छह पशु अस्पताल: जयप्रकाश
जयप्रकाश्ा - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जिले में छह नए पशु अस्पताल बनेंगे। प्रत्येक अस्पताल के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा छुट्टा पशुओं के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए एक पशु आश्रय स्थल बनवाया जा रहा है। इसके लिए लिए 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर मंगलवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार केंद्र की सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है। 19 महीने की सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम और सीएम चाहते हैं कि वर्ष 2022 तक कोई बिना छत का न रहे, इसलिए इस दिशा में कार्य कराया जा रहा है। नि:शुल्क गैस और बिजली कनेक्शन देने का कार्य सरकार ने किया है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। पशुपालन विभाग भी लोगों की आय बढ़ाने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि पशु आश्रय स्थल के लिए अगस्तपार में जमीन चिह्नित कर ली गई है। एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाएगी। हम मंदिर निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed