{"_id":"599b16a34f1c1b887e8b4579","slug":"151503336099-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप फटने से वाटर सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप फटने से वाटर सप्लाई बाधित
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जलकल की पाइप लाइन फटने से वाटर सप्लाई बाधित हो गई है। कई घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कई जगहों पर सड़क भी टूट गई है। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को दुश्वारियां हो रही है।
शहर के अंसारी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दक्षिण तरफ से वाटर सप्लाई का पाइप गुजरा है। कुछ दिन पहले पाइप में लिकेज हो गया। वाटर सप्लाई बंद होने के बाद वाटर पाइप एयर ले लेता है। इसके चलते पाइप में गंदा पानी पहुंच जाता है। वाटर सप्लाई शुरू होने के बाद प्रेशर से घरों में गंदा पानी पहुंचता है। इसके चलते जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। शुगर मिल चौराहे के पश्चिम तरफ वाटर पाइप लाइन फट गया है। गुमटी के दुकानदारों को दुश्वारियां हो रही है। भुजौली कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क भी खराब है। कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। भुजौली कॉलोनी आने-जाने वाले लोग हलकान हैं। कांग्रेस नेता नथुनी चौहान, राजेश, पिंटू चौहान आदि ने पाइप को दुरुस्त कराने की मांग की है। सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप के समीप की पश्चिम पटरी के तरफ पाइप फट गया है।