{"_id":"5999b8fd4f1c1b545b8b45c4","slug":"151503246589-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों हत्यारोपी
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। पांच दिन से परेशान पुलिस को आखिरकार रविवार को सफलता मिल गई। पकड़ी खास में हत्या के बाद फरार चल रहे दोनों हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। हालांकि पुलिस इन्कार कर रही है। वहीं सोमवार को घटना के पर्दाफाश का दावा भी कर रही है।
पकड़ी खास गांव में मामूली बात को लेकर 15 अगस्त की देर शाम छोटे भाई गुलेल ने बड़े भाई सत्तार के सीने पर चाकू से घाेंपकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। सत्तार की पत्नी फातिमा की तहरीर पर पुलिस देवर गुलेल और भतीजे टीपट के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस हत्यारोपी के रिश्तेदार और सर्विलांस से गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाने लगी, लेकिन आरोपी ठिकाना बदलते रहे थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुलेल महराजगंज और टीपट को चौरीचौरा से गिरफ्तार किया गया हैं। थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा कि हत्यारोपी बच नहीं पाएंगे। उन्होंने पर्दाफाश एक से दो दिन के भीतर करने की बात को स्वीकार किया।