फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कट्टा कारतूस के साथ पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कट्टा कारतूस के साथ पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
कट्टा कारतूस के साथ पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने सोनूघाट चौराहे से पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कट्टा, दो कारतूस और 40 हजार रुपये नकद मिले हैं। नवीन सब्जी मंडी समेत सलेमपुर और रुद्रपुर में हुई लूट की घटनाओं में वह शामिल रहा है। बैकुंठपुर में वह पुलिस टीम पर फायर करने की घटना में शामिल था।
विज्ञापन

सीओ सिटी संदीप सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि न्यू कॉलोनी के आबिद अली 17 जुलाई की सुबह 11 बजे सब्जी मंडी स्थित दुकान बंद कर भाई आशिक अली के साथ घर जा रहे थे। गेट से महज कुछ ही दूरी पर तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैग में रखा 2.83 लाख रुपये लूट लिए थे। 19 जुलाई को कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव और स्वॉट टीम के प्रभारी अनिल यादव मुखबिर की सूचना पर रुपई नदी घाट पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति बुलेट पर बैठा था और चार अन्य कुछ दूरी पर बैठकर बात कर रहे थे। पुलिस को देेखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास नाइन एमएम पिस्टल, दो कारतूस, 36 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया था। इस घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया और बदमाशों की तलाश शुरू करा दी। सीओ सिटी संदीप सिंह के नेतृत्व में कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव और स्वॉट टीम के प्रभारी अनिल यादव ने गुरुवार की शाम को सोनूघाट चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बरहज की तरफ से बाइक सवार युवक आता दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह सलेमपुर की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा, दो कारतूस, 40 हजार रुपये मिले। उसने अपना नाम बृजेश यादव ऊर्फ बीरझन, बनकटा, कटघरा गांव का रहने वाला बताया। बृजेश ने बताया कि सदर कोतवाली के अलावा रुद्रपुर और सलेमपुर में हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहा। पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात बताते हुए कहा कि पुलिस की ओर से दागी गई गोली उसे लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed