फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महाविद्यालय के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

महाविद्यालय के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Wed, 15 Aug 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
संत विनोबा पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू नहीं किए जाने, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शहर के दोनों अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों ने लगातार दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों ने इसके विरोध में 28 अगस्त को गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ यूपी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय टीचर्स कॉलेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालयीय शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के चलते पठन-पाठन बाधित रहा। मंगलवार को भी शहर के संत विनोबा पीजी कॉलेज एवं बीआरडीपीजी कॉलेज के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पूरे दिन धरना दिया। धरने में एसवीपीजी कॉलेज शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. नाजिश बानो ने कहा कि समाज का निर्माण करने वाले शिक्षकों की मांगों को नजरअंदाज करना आगामी चुनाव में सरकार को महंगा पड़ेगा। सातवें वेतनमान आयोग की सिफारिशें नहीं लागू करने से शिक्षकों का नुकसान हो रहा है। महामंत्री डॉ. बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने एवं आयु सीमा 65 वर्ष तक करने की मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती। संघर्ष जारी रहेगा। सामूहिक अवकाश पर रहते हुए आगामी 28 अगस्त को मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन होगा। धरने में प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव, डॉ. विरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, डॉ. मंशा देवी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शैलेंद्र राव, डॉ. विवेक मिश्र, डॉ. तूलिका पांडेय, डॉ. सुधांशु शुक्ल, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. मनोज मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed