फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शहर के छह मार्गों के बहुरेंगे दिन

शहर के छह मार्गों के बहुरेंगे दिन

Sun, 08 Jul 2018 11:22 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर के छह मार्गों के बहुरेंगे दिन
गड्ढे में तब्दील देवरिया-कसया बाईपास सड़क। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के छह मार्गों के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। करीब पांच करोड़ की लागत से इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इन मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन छह मार्गों में वह भी शामिल हैं, जो वर्षों से उपेक्षित हैं।
विज्ञापन

शहर के मध्य से गुजरी मुख्य सड़क के फोरलेन में तब्दील होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अंदर की सड़कों पर ध्यान केंद्रित किया है। वार्डों को जोड़ने वाले प्रमुख सड़कों के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी गई है। चार सड़कें हॉट मिक्स प्लांट से बनाई जाएंगी, जबकि दो प्रमुख गलियों में इंटरलॉकिंग रोड और नाली का निर्माण होगा। यह कार्य 14वें वित्त और अवस्थापना विकास निधि से कराए जाएंगे। बोर्ड की स्वीकृति के बाद चयनित सड़कों पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इन मार्गों का होगा निर्माण
14वें वित्त की राशि से पांच सड़कों का निर्माण होगा। इसमें कसया बाइपास के सुदृढ़ीकरण पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 15 में 1.11 करोड़ रुपये से खोराराम मुख्य मार्ग तक सड़क, आरसीसी नाला व ढक्कन निर्माण, वार्ड नंबर 21 व 25 में 1.07 करोड़ से कसया ढाला तिराहा से रेलवे स्टेशन चिरैया ढाला पुलिया व ओवरब्रिज तक सड़क नवीनीकरण का कार्य होगा। वार्ड नंबर 10 साकेतनगर में 24.54 लाख और वार्ड नंबर 15 में 2.24 लाख से इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य होगा। अवस्थापना विकास निधि से 85.20 लाख रुपये से वार्ड नंबर 13 भुजौली कॉलोनी में सड़क निर्माण व नाली चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इनके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित 9.80 करोड़ रुपये से सड़क का नवीनीकरण भी नगर पालिका कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सड़कों का निर्माण 14वें वित्त की 4.16 करोड़ की धनराशि से कराया जाना है। वहीं अवस्थापना विकास निधि के 85.20 लाख से एक सड़क का निर्माण होगा। सभी कार्यों के लिए टेंडर करा लिया गया है। कागजी औपचारिकताएं पूरा कर शीघ्र ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - आरके अग्निहोत्री, सहायक अभियंता, निर्माण खंड नगर पालिका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed