फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पैनल ब्लॉस्ट होने से आठ घंटे आपूर्ति ठप

पैनल ब्लॉस्ट होने से आठ घंटे आपूर्ति ठप

Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पैनल ब्लॉस्ट होने से आठ घंटे आपूर्ति ठप
बिजली - फोटो : amar ujala
देवरिया। विद्युत उपकेंद्र रामलीला मैदान का इनकमिंग फीडर बृहस्पतिवार को सुबह पैनल ब्लास्ट हो गया। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। इसकी वजह से आठ घंटे तक रेलवे और टाउन फीडर की आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के रामलीला मैदान इनकमिंग फीडर का पैनल सुबह सात बजे अचानक ब्लॉस्ट हो गया। आवाज इतनी तेज हुई कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व वर्कर घबरा गए। अचानक आई खराबी के चलते टाउन फीडर से जुड़े रामलीला मैदान नगर पालिका रोड और रेलवे फीडर से जुड़े स्टेशन रोड व मालवीय रोड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते दोपहर तक खराबी ठीक नहीं हो सकी थी। बिजली प्रभावित होने से परेशान लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर दबाव बनाया तो किसी तरह दो बजे दिन में जले हुए पैनल को ठीक किया गया। बिजली नहीं मिलने से गर्मी में जहां लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं पानी के लिए दिक्कतें हुई। एसडीओ वीपी सिंह ने बताया कि कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। इसलिए खराबी ठीक करने में थोड़ी देरी हुई। निजी व्यवस्था से खराबी को ठीक किया गया।
विज्ञापन


24 घंटों से ठप रही 50 घरों की आपूर्ति
नगर पालिका कार्यालय के पास लगा 250 केबीए का ट्रांसफॉर्मर में बुधवार की शाम खराबी आ गई। बिजली कर्मचारियों के बहिष्कार पर होने के कारण खराबी अभी तक दूर नहीं किया जा चुका है। इसकी वजह से मालवीय रोड के करीब 50 घरों की आपूर्ति ठप है। प्राइवेट वर्करों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed