फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गंदे पानी में खड़ी होकर महिलाएं करेंगी छठ पूजन

गंदे पानी में खड़ी होकर महिलाएं करेंगी छठ पूजन

Fri, 09 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गंदे पानी में खड़ी होकर महिलाएं करेंगी छठ पूजन
गंदेे पानी में खड़ी होकर करेंगी छठ पूजन
विज्ञापन


दीपोत्सव के बाद शहर में शुरू हुई छठ पूजा की तैयारियां
हनुमान मंदिर के किनारे बनने लगी वेदियां, पोखरे में गंदगी
पानी से उठ रही दुर्गंध से क्षुब्ध हैं लोग, सफाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सूर्योपासना का लोक पर्व छठ पूजा 13 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले में शहर से लेकर देहात तक इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। हालांकि शहर में इस बार महिला श्रद्धालुओं को गंदे व दुर्गंधयुक्त पानी में खड़े होकर अर्घ्य देना पड़ेगा। क्योंकि पर्व की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बचे हुए है। अभी तक नगरपालिका प्रशासन ने मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरा सहित अन्य स्थानों के ताल व पोखरे की सफाई तक नहीं करवाई है।
दीपोत्सव के बाद शहरवासी अब कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार में भी इस लोकपर्व को लेकर चहल पहल बढ़ गई है। महिलाएं नए कपड़े व पूजन सामग्री खरीदने में लगी है। पर्व में उपयोग होने वाला सामान भी प्रमुख मार्गों पर बिकने लगा है। इस पर्व के लिए शहर के सबसे प्रमुख स्थान हनुमान मंदिर के पोखरे एवं परमार्थी पोखरे का पानी गंदगी से हरा हो गया है। आलम यह है कि अब पानी से दुर्गंध भी उठने लगी है। कुछ दिनों पहले ही बीते दशहरा में छोटी मूर्तियों का विसर्जन एवं हवन पूजन के तथा दीपावली के पूजन के बाद बचे अवशेष को पोखरे में ही प्रवाहित कर दिए जाने से इन दोनों जगहों के पोखरे के पानी में पैर रखने में भी लोगों को हिचक हो सकती है। पोखरों का पानी साफ नहीं हुआ तो 13 की शाम को एवं 14 नवंबर की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने वाली व्रती महिलाओं को त्वचा संबंधी बीमारी भी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर के पोखरे का पानी गंदगी से हरा हो गया है। दीपावली में किए गए पूजा पाठ का अवशेष भी इसमें डाल दिए जाने से यह और गंदा हो गया है। इससे दुर्गंध उठ रहा है। पानी अगर साफ नहीं होगा तो अर्घ्य देने में परेशानी होगी। -गुड़िया वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमार्थी पोखरा और हनुमान मंदिर के पोखरे में अर्ध्य देने के लिए हजारों व्रती महिलाएं जुटती हैं। ऐसे में जिम्मेदार लोगों को चाहिए कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पोखरे की सफाई कराई जाए। -सोनिया।


छठ पूजा के लिए दोनों पोखरों पर सफाई व साज-सज्जा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। परमार्थी पोखरे में पानी भरने का भी निर्देश दिया गया है। सभी तैयारियां सोमवार से पहले पूरी कर ली जाएंगी। -सीताराम गुप्ता, प्रभारी ईओ व एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed