फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामजानकी मार्ग के करीब पहुंची सरयू, दहशत

रामजानकी मार्ग के करीब पहुंची सरयू, दहशत

Wed, 08 Aug 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग के करीब पहुंची सरयू, दहशत
बरहज। सरयू नदी में पिछले 24 घंटे के अंतराल में एक बार फिर तेजी आई है। नदी के जलस्तर में करीब 10 सेमी का इजाफा हुआ है। इससे नदी का पानी रामजानकी मार्ग के करीब पहुंच गया है। जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

सरयू नदी करीब एक पखवारे से नगर सहित तटवर्ती गांव के लोगों को डरा रही है। जलस्तर में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों में जलस्तर में नरमी आई थी। लेकिन मंगलवार की रात अचानक आई आफत से नदी का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 को पार करता हुआ 67.10 सेमी पर पहुंच गया है। जिससे बाढ़ का पानी थाना घाट पर बनी आखिरी सीढ़ी तक पहुंच गया है। जलस्तर में हुई बेतहाशा बढ़त के कारण नौका टोला गांव के रास्ते बाढ़ का पानी रामजानकी मार्ग के करीब झाबर सिंह के खेतों तक पहुंच गया है। नदी कटइलवा गांव की इंटरलॉकिंग सड़क के कटान की जगहों पर लगे बम्बो क्रेटों पर दबाव बना रही है। जबकि परसियां-विशुनपुर देवार के दर्जनों टोले पानी से घिर गये हैं। जबकि बाढ़ का पानी पुलिया के रास्ते परसियां तिवारी की ओर फैल रहा है। बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। गांव के देवेश सिंह, दिनेेश सिंह, मनोज यादव, श्याम यादव, रामबरन आदि का कहना है कि जलस्तर में ऐसे ही वृद्धि होती रही तो खेत बर्बाद हो जायेंगे। जबकि बाढ़ के आने से तबाही मच सकती है।
विज्ञापन


तुर्तीपार में नदी के रौद्र रुप से सहमे लोग
भागलपुर। सरयू का जलस्तर लगातार उफान पर है। बुधवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर रिकॉर्ड दर्ज किया गया। नदी का रौद्र रूप देख तटवर्ती गावों के लोगों मे दहशत बना हुआ है। तुर्तीपार रेग्युलेटर पर कल शाम को नदी चार बजे 64.50 मीटर पर बह रही थी। बुधवार को जलस्तर 64.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया। 22 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार 24 घंटे में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है जल स्तर में वृद्धि से और पानी बढ़ने की आशंका प्रबल हो गयी है। छित्तूपुर बंधे से पानी का रिसाव लगातार हो रहा है। वहीं देवरहा बाबा काठ मंच को पानी ने चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है। महंत श्याम सुंदर दास महराज ने बताया कि प्रशासन बाढ़ आने के बाद जागता है। गत वर्ष भी बाढ़ से हम घिर गए थे, गायों को चारा का अभाव हो गया था। गाय बाढ़ के कारण मरने के कगार पर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed