फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इमरजेंसी में थे बाहरी लोग,एडी ने जताई नाराजगी

इमरजेंसी में थे बाहरी लोग,एडी ने जताई नाराजगी

Sat, 28 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी में थे बाहरी लोग,एडी ने जताई नाराजगी
शनिवार को जिला अस्पताल का एडी हेल्‍थ ने निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एडी हेल्थ डॉ. पुष्कर आनंद ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में डॉक्टर और कर्मचारी के अलावा बाहरी लोगों को देख नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे दलालों का डेरा मत बनाओ। मरीजों को डॉक्टर बाहर की दवा न लिखे। अगर इस पर रोक नहीं लगी तो खैर नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 10 बजे एडी हेल्थ पुष्कर आनंद पहुंचे। ओपीडी, आईसीयू, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। वार्डों में सफाई की कमी के चलते दुर्गंध आ रहा था। इस पर सफाई व्यवस्था बेहतर कराने का निर्देश दिया। इमरजेंसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के अलावा बाहरी युवक लोगों को इंजेक्शन और इलाज करते मिले। यह देख एडी की भौंए तन गई और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि इसे दलालों का डेरा मत बनाओ। बाहरी लोगों का यहां बैठना ठीक था। आठ बेड की इमरजेंसी को बढ़ाने की बात सीएमओ से कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गरीब और सामान्य तबके के लोग अधिकांश आते हैं। अस्पताल में मौजूद दवा दी जाए और बाहरी दवा लिखने से डॉक्टर बचें। इसके बाद वह 100 बेड का निर्माणाधीन एससीएच विंग सेंटर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। महिला अस्पताल के एससीयू वार्ड में गए। यहां सिर्फ एक डॉक्टर की तैनाती है। सीएमओ की मांग पर एक और डॉक्टर की तैनाती का आश्वासन दिया। दो माह से बंद पड़े डॉक्टर के अभाव में अल्ट्रासाउंड सेंटर को चालू कराने की बात कही। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामनिवास, सीएमएस डॉ. छोटेलाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed