फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कम्युनिटी पुलिसिंग पर बल देगी पुलिस: एसपी

कम्युनिटी पुलिसिंग पर बल देगी पुलिस: एसपी

Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
कम्युनिटी पुलिसिंग पर बल देगी पुलिस: एसपी
देवरिया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि यदि कोई पुलिसवाला आपके घर का दरवाजा खटखटाए को घबराइए नहीं, वह किसी शिकायत की जांच, समन तामील कराने नहीं बल्कि आपका कुशलक्षेम पूछने आया है। अब देवरिया पुलिस ऐसी ही कम्युनिटी पुलिसिंग अपनाएगी। इससे पुलिस जनता के करीब तो आएगी ही, साथ में जनता को सुरक्षा का अहसास भी होगा।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज विशुनपुर कला में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि लक्ष्य के प्रति केंद्रित होकर समर्पण के साथ प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन सबसे स्वर्णिम समय होता है। एक-एक पल का सदुपयोग कर तरक्क़ी में लगाइए। उन्होंने कहा कि पुलिस की महिला सुरक्षा मुहिम का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कॉलेज में स्थापित पत्र-पेटिका को महिला पुलिसकर्मियों से अपने समक्ष खोलवाया। यहां चार शिकायतें मिलीं। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि बालिकाओं की प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। महिला सुरक्षा के कोऑर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव ने मुसीबत के समय मदद के लिए ‘क्लिक्स एप’ की विशेषता बताई। उन्होंने कहा कि लॉक स्क्रीन पर दो बार क्लिक करने पर कॉल और तीन बार क्लिक करने पर संदेश और लोकेशन अपनों तक पहुंच जाएगा। कॉलेज के प्रबंधक केडी त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन प्रधानाचार्य मंगल मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एसओ रामपुर कारखाना प्रभातेश श्रीवास्तव, एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय, आलोक वर्मा, हरिहर त्रिपाठी, नीलम चौहान समेत विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed