फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   टूटी रेल ट्रैक पर दौड़ी मौर्य एक्सप्रेस

टूटी रेल ट्रैक पर दौड़ी मौर्य एक्सप्रेस

Tue, 19 Mar 2019 07:42 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 19 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
टूटी रेल ट्रैक पर दौड़ी मौर्य एक्सप्रेस
नोनापार स्टेशन के करीब चटका रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
भटनी (देवरिया)। थानाक्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन के पास गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर बड़ा हादसा होने से बच गया। टूटी रेल पटरी पर मौर्य एक्सप्रेस गुजर गई। ट्रेन जाने के बाद कीमैन की नजर पड़ी तो उसने अधिकारियों को जानकारी दी। देर शाम तक ट्रैक को ठीक करने में कर्मचारी जुटे रहे। इस दौरान पूरे दिन कॉशन पर ट्रेनों को चलाया गया। गोरखपुर से हटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नोनापार स्टेशन से गुजरी। ट्रेन जाने के बाद कीमैन चंद्रशेखर निरीक्षण करते हुए स्टेशन के पूरब दिशा में पहुंचे तो ट्रैक टूटी देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी तुरंत पीडब्लूआई अताउल्लाह खान को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारी दिनभर ट्रैक की मरम्मत में जुटे रहे। इस दौरान पूरे दिन कॉशन पर ट्रेनों को चलाया गया। रेल प्रशासन ने कीमैन की सतर्कता की प्रशंसा की है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि कीमैन से ट्रैक चटकने की सूचना मिली थी। जिम्मेदार कर्मचारी इसे ठीक करने में लगे हैं। सभी ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed