{"_id":"5b648dda4f1c1b75568b5118","slug":"121533316570-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने जताया एससीएसटी एक्ट बिल का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने जताया एससीएसटी एक्ट बिल का विरोध
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने जताया एससी-एसटी एक्ट बिल का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे एससी-एसटी एक्ट बिल का विरोध किया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर कम, बंटवारे के एजेंडे पर वोट हासिल करना चाहती है। एससी-एसटी एक्ट में बिना जांच कराए तुरंत गिरफ्तारी जैसे बिल लाकर समाज को तोड़ने का कार्य कर रही है। ऐसे समय में जहां जातिवाद मिटाने की जरूरत थी वहां भाजपा ने एक और जातिवाद का बीज बो दिया। एक जाति विशेष का वोट बैंक साधने की महत्वाकांक्षा ने बीजेपी को अन्य जातियों के मानवाधिकार हनन के लिए मजबूर कर दिया। अधिवक्ताओं ने सरकार के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान राधेश्याम पाठक, जटाशंकर सिंह, काजी मो. आमीर, अमरनाथ विश्वकर्मा, रजनीकांत पांडेय, संजय सिंह, अनिला सिंह, श्याम नारायण पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।