{"_id":"5965081f4f1c1b66108b463b","slug":"121499793439-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना के खड़ाईच में पांच जुलाई को संदिग्ध हालात में जलने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सात पर केस दर्ज किया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की गई।
खड़ाईच गांव के रामयादी यादव के घर पांच जुलाई को दिन के एक बजे के करीब महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दरवाजे पर पहुंचे थे। कमरे में विवाहिता को जलता देख लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला था। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पति प्रदीप यादव विदेश में नौकरी करने गया था। थानाक्षेत्र के ही परसौना गांव के रहने वाले वशिष्ठ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 11 जुलाई-2016 को उन्होंने बेटी लवली ऊर्फ माधुरी की शादी खड़ाईच में रामयादी के बेटे प्रदीप से की। शादी के बाद से ही वे लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना पुलिस ने पति प्रदीप यादव, सास, ससुर, ननद समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।