फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 crores spent..still water did not reach every house

Deoria News: 12 करोड़ खर्च..फिर भी हर घर जल नहीं पहुंचा

Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
12 crores spent..still water did not reach every house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। हर घर जल योजना नगर में धरातल पर नहीं उतर पाया। पानी सप्लाई के नाम पर नगर पंचायत प्रशासन साल दर साल रुपये खर्च करता गया, मगर लोगों को शुद्ध पेयजल मयस्सर नहीं हो पाई।
15 साल पहले बनकर तैयार दो ओवरहेड टैंक से लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई देने के लिए डेढ़ साल पहले पाइप बिछाई गई। एक साल से परीक्षण पूरा नहीं होने के कारण अब तक सप्लाई नहीं चालू हो पाया है, हालांकि प्रशासन लगातार कार्यों का भुगतान करता रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में करीब सात करोड़ की लागत से नगर में दो ओवर हेड टैंक तैयार किए गए। जिसके लिए 40 जलपोस्ट बनाए गए। सप्लाई शुरु होते ही लिकेज के कारण सड़क के भीतर बिछाई गई पाइपे फट गई। दोबारा परीक्षण के नाम पर विभाग ने करीब दो करोड़ रुपये का पाइप बिछा कर ठेकेदार को भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके पानी की सप्लाई शुरु नहीं हो पाई। दो साल पहले शुरु हर घर जल योजना से नगर पंचायत प्रशासन ने सड़कों की खुदाई कर फिर से पाइप लगाने का काम शुरु किया। नगर के टेढ़ा स्थान वार्ड, भरटोला वार्ड, मस्जिद वार्ड, शिवाला वार्ड, दुग्धेश्वरनाथ, पकड़ी वार्ड, पूर्वी तिवारी टोला वार्ड में घरों के सामने टोटी भी लगा दी गई। काम कराने वाले फर्म का नगर पंचायत करीब पचास लाख रुपये भुगतान भी कर चुका है। लेकिन सप्लाई के नाम पर एक बूंद पानी भी नहीं पहुंचा। खुदाई के कारण सड़कों की हालत भी खस्ताहाल हो गई है।
नगरवासी अरविंद शुक्ला ने कहा कि नगर में वर्षो से पेयजल के नाम पर भारी घोटाला हुआ है। पाइप बिछाने के नाम पर खर्च कर सिर्फ भुगतान हुआ है। नगरवासियों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया।

दुर्गेश पटेल ने कहा कि शुद्ध पेयजल के नाम पर सड़क खोद कर बिगाड़ दिया गया। पाइप बिछाने के बाद परीक्षण के अभाव में एक साल से सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। नगर के लोगों को 15 साल से शुद्ध पेयजल का इंतजार है।
ईओ नितेश गौरव ने कहा कि नगर में बिछाए गए पाइपों से पानी की सप्लाई का परीक्षण कराया जाना है। जिसके बाद ही पानी की आपूर्ति चालू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed