फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सेना डटकर करे मुकाबला, देश उनके साथ

सेना डटकर करे मुकाबला, देश उनके साथ

Tue, 26 Feb 2019 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सेना डटकर करे मुकाबला, देश उनके साथ
सेना डटकर करे मुकाबला, देश उनके साथ
विज्ञापन


बोले अधिवक्ता : भारत ने दिखाई ताकत, सराहनीय कदम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पीओके में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह करने की भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर हर वर्ग ने खुशी मनाई। अधिवक्ताओं ने भी जुलूस निकालकर पहली विजय पर बधाई दी। इसे ट्रेलर बताते हुए पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने तक ऐसी कार्रवाई को जरूरी बताया। सिविल बार के अधिवक्ता सुशील सिन्हा ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद यह सुखद खबर आई है। भारत ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि अगर तुम नापाक हरकतों से बाज नहीं आए तो हमारे पास तुम्हारे देश में घुसकर नष्ट करने की पूरी क्षमता है। यह ट्रेलर है, इसके बाद नक्शे से मिटा दिया जाएगा। जयप्रकाश राय ने कहा कि पाकिस्तान की जमीन और हिंदुस्तान का बम सेना का यह निर्णय सराहनीय है। पूरा देश भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। अब देश के अंदर के आतंकियों को भी सबक सिखाने की जरूरत है। आदर्श मिश्र ने कहा कि एयर स्ट्राइक कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है। विनय सिंह ने कहा कि सरकार को यह कार्य पहले ही कर देना चाहिए था। आतंकियों को चुन-चुन कर मारना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed