{"_id":"6af08a7b200c6a36220b118a","slug":"crowds-thronged-the-markets-for-diwali-with-shopping-continuing-until-late-in-the-evening-deoria-news-c-208-1-deo1009-196276-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, देर शाम तक होती रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, देर शाम तक होती रही खरीदारी
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली पर रविवार को क्षेत्र के बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने पूजा सामग्री, खील, लड्डू, बताशे, मिठाई और पटाखों की जमकर खरीदारी की। भीड़ के चलते बाजार देर शाम तक गुलजार रहे।
तरकुलवा
संवाद के अनुसार, नगर पंचायत कस्बा की मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी थी। लोग कतार में लगकर मिठाई, बताशे और पूजन सामग्री खरीदते नजर आए। कंचनपुर, महुआपाटन, मुंडेरा बाबू, सोनहुला रामनगर, गढ़रामपुर, बंजरिया और नारायणपुर समेत आसपास के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और मालाओं से सजाया।
देसही देवरिया संवाद के अनुसार, क्षेत्र में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पिपरा मदन गोपाल, महुआडीह, रामपुर गौ, बरवा मीरछापर, हेतिमपुर, भटनी दादन, हरैया बसंतपुर, देसही, नौतन हथियागढ़ और लक्ष्मीपुर समेत विभिन्न बाजारों में लोगों ने पर्व से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। सूर्यास्त के बाद घरों और मंदिरों में दीप जलाकर लोगों ने पूजन-अर्चन किया और प्रसाद वितरित किया। बच्चों ने पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं।