फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हर मोर्चे पर विफल है सरकार

हर मोर्चे पर विफल है सरकार

Thu, 02 Aug 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
हर मोर्चे पर विफल है सरकार
सपाइयों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया
विज्ञापन


कहा, हर मोर्चे पर विफल है सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व रसोई गैस मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विजय रावत ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। हर तरफ हत्या, लूट, बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में वृद्धि हो रही है। भू माफियाओं की दबंगई के आगे आम आदमी विवश है। कानून का धौंस दिखाने वाली सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है। लखनऊ में राजभवन के सामने व जेल में हुई हत्या कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। मनोज यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कार्यप्रणाली में यदि सुधार नहीं हुआ तो युवा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रणवीर यादव ने कहा कि महंगाई से आम जन त्रस्त हैं। देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। एक अगस्त से केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस दौरान हरिओम यादव, विकास यादव, शुभम सिंह, शादाब मिर्जा, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed