{"_id":"5b4ccdb74f1c1b41748b518d","slug":"11531760055-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर और बरहज के पांच लेखपाल हुए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर और बरहज के पांच लेखपाल हुए बर्खास्त
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर और बरहज के पांच लेखपाल बर्खास्त
अभी तक 16 आंदोलित लेखपालों पर हो चुकी है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 11 प्रशिक्षु लेखपालों की सेवा समाप्ति के बाद प्रशासन ने सोमवार को फिर पांच लेखपालों को बर्खास्त कर दिया। यह भी प्रशिक्षु लेखपाल हैं। एस्मा लागू होने के बावजूद कार्य बहिष्कार कर तीन जुलाई से लेखपाल आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं। नौ जुलाई से कलेक्ट्रेट परिसर में सभी तहसील के लेखपाल धरना दे रहे हैं। 324 प्रशिक्षु लेखपाल भी धरने में शामिल हैं। डीएम ने रुद्रपुर के लेखपाल नीरज मणि, लोकनाथ, रणविजय सिंह, बरहज तहसील के रोशन मिश्र और अखिलेश त्यागी को बर्खास्त कर दिया। वहीं देवरिया सदर के लेखपाल अरविंद पाठक और मनीष गुप्ता ने कार्य पर वापस लौटे। अभी तक कुल 16 लेखपालों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष समेत 11 लेखपालों को निलंबित किया गया है, जबकि एक पर केस दर्ज कराया गया है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि पांच लेखपालों पर कार्रवाई हुई है। अन्य की सूची तैयार की जा रही है।