{"_id":"5a05d87a4f1c1b74698bac9e","slug":"11510332538-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थो के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थो के साथ चार गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्टेशन रोड से चार लोगों को पुलिस ने तीन किलो गांजा और स्मैक के साथ चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने जेल भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस के हाथ यह सफलता लगी है।
शहर के स्टेशन रोड पर कोतवाली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर रात दबिश दी। इस दौरान चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पुलिस ने बिहार के बेमादपुर चकरही गांव निवासी सुनील साहनी उर्फ प्रदीप, सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरपार गांव निवासी शिवाजी पांडेय, कन्हैया पांडेय और पिपरपाती गांव निवासी सूरज कन्नौजिया के रूप में की है। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने तीन किलो गांजा और 11 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस ने बताया कि चारों युवक मादक पदार्थों की तस्करी करते है। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई थी। कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि चारों युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।