फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शोषण के खिलाफ उठी आवाज, गूंजे मजदूर एकता के नारे

शोषण के खिलाफ उठी आवाज, गूंजे मजदूर एकता के नारे

Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शोषण के खिलाफ उठी आवाज, गूंजे मजदूर एकता के नारे
ऑल इंडिया सेंट्रल कौसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस एक्टू के लोगो ने मजदूर दिवस पर जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मजदूरों की दशा और दिशा पर चिंतन किया गया। दुनिया के मजदूरों एक हो, फासीवाद का नाश हो के नारों के साथ मजदूरों के अधिकार की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस पर रैली निकाली। दोपहर बाद नागरी प्रचारिणी सभागार में सम्मेलन कर मजदूरों की दशा सुधारने पर चिंतन मनन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमलता पांडेय की उपस्थिति में हंसनाथ यादव को अध्यक्ष, रामकिशोर वर्मा सचिव, शंभू पांडेय व जितेंद्र यादव उपाध्यक्ष, नीलम सिंह, रामानंद पासवान, साधना पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रेमलता पांडेय ने कहा कि पूरी दुनिया में फासीवाद का उभार दिख रहा है। इसके विरोध में क्रांतिकारी तेवर के साथ मजदूर गोलबंद हो रहे हैं। पूंजीपति मजदूरों से आठ घंटे की बजाय दस से 12 घंटे काम ले रहे हैं। केंद्र सरकार श्रमिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने की बजाय श्रम कानूनों को पूंजीपतियों के अनुकूल बना रही है। स्थायी रोजगार देने की बजाय आउटसोर्सिंग व मानदेय पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। मजदूरों के साथ गुलामों जैसा बर्ताव हो रहा है। इस दौरान श्यामबली, रामप्रवेश, अरुण कटारिया, धर्मराज मिश्रा, मिथिलेश आदि मौजूद रहे। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने भटवलिया स्थित शिव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि मजदूर देश के रीढ़ हैं। उनके बिना देश का विकास नहीं हो सकता। मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मौर्या ने कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तभी हमारा विकास होगा। वर्ना सत्ता में बैठे लोग लुभावने वादों से हमें बहलाते रहेंगे। इस दौरान हरिहर त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, प्रमोद मिश्रा, विद्यासागर, महेंद्र, मेराज, नंदलाल, संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मजदूरों के कानूनी अधिकार बताए
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव सूर्यकांत धर दुबे ने श्रमिकों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अरविंद कुमार पांडेय, शेषनाथ चतुर्वेदी, सुशील कुमार मिश्र, अनिल कुमार सिंह, रशीद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed