फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

Wed, 27 Feb 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
फोटो समाचार...
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
जिले में पहली बार आए प्रदेश सचिव अमरेश सिंह पिंटू
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव अमरेश सिंह का जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करते हुए लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के अभियान में जुटने के लिए प्रेरित किया।
जिले के लार इलाके के रहने वाले अमरेश सिंह पिंटू को पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी। इसके बाद अमरेश सिंह पिंटू बुधवार को पहली बार जिले में आए। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही खरोह चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गौरीबाजार, बैतालपुर और शहर के सुभाष चौक पर उनका बैंडबाजे के साथ स्वागत हुआ। प्रदेश सचिव अमरेश सिंह पिंटू ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं के सम्मान का ख्याल रखा जा रहा है। युवाओं का रुझान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह की ओर है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष गिरेंद्र यादव, जयश्री विश्वकर्मा, विवेक उपाध्याय, अनिल यादव, अहमद रजा, दीनदयाल यादव, पवन यादव, सिपाही यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष लीलावती देवी, ईश्वर दयाल, रतन विश्वकर्मा, रत्नेश यादव, मणि यादव, तारकेश्वर मिश्र, जितेंद्र प्रधान, नसीम अहमद, गब्बर सिंह, करन सिंह, विनय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


‘सेना की कार्रवाई में पूरा देश एक साथ’
देवरिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह पिंटू ने जिला पंचायत के डाक बंगला पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई में पूरा देश एक साथ है। हमें अपने सैनिकों के बलिदान का बदला लेना ही होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। तहसील और ब्लॉक स्तर के साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी को खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन चल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तनाव की स्थिति को देखते हुए चुनाव टल सकते हैं, लेकिन यह निर्णय भारत के चुनाव आयोग को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed