{"_id":"5b4393424f1c1b95288b5903","slug":"111531155266-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली तोड़ने के विरोध चेयरमैन ने किया कोतवाली में प्रदर्शोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली तोड़ने के विरोध चेयरमैन ने किया कोतवाली में प्रदर्शोन
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नाली तोड़ने से नाराज चेयरमैन ने कोतवाली में किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर के सलाहाबाद वार्ड में बन रहे नाली को कुछ सभासदों ने तोड़ दिया। इससे नाराज चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। थाने में जिम्मेदार के न होने पर नाराज चेयरमैन ने डीएम से भेंटकर इसकी शिकायत की।
नगर पंचायत की ओर से सलाहाबाद वार्ड में सोनबरसा मोड़ पर नाली निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को कुछ सभासदों ने नाली में घटिया सामान लगाने का आरोप लगाते हुए नाली तोड़ दी। इसे लेकर सभासद व ठेकेदार के लोगों में झड़प हुई। सूचना पर चेयरमैन व नगर पंचायत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक नाली तोड़ने वाले सभासद वहां से चले गए। टूटी हुई नाली को देख चेयरमैन आग बबुला हो गए। इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। लेकिन कोई जिम्मेदार न होने से नाराज हो गए और कोतवाली में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद चेयरमैन डीएम सुजीत कुमार से मिलकर शिकायत की। चेयरमैन का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण करा रहा था। इसी बीच सभासद श्रीराम यादव, बलिंद्र यादव समेत आधा दर्जन लोग पहुंचे और नाली को तोड़ दिया। इन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाला है, जो नियम विरुद्ध है। उधर, सलाहाबाद वार्ड के सभासद बलिंद्र यादव ने कहा कि वार्ड में कराए जा रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। इसकी शिकायत सोमवार को एसडीएम शशिभूषण से की है। सभासद का कहना है सामग्री की जांच के लिए कुछ ईंट उखाड़ा गया था।