{"_id":"59f4bacb4f1c1bcf538b9945","slug":"111509210827-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान शनिराज का ग्रामीणों ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान शनिराज का ग्रामीणों ने किया सम्मान
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। पहलवान शनिराज सिंह को गांव वालों ने स्मृति चिह्न और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने जौनपुर के शेरवां स्थित आझूराय इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए 63वीं यूपी रेसलिंग प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल 130 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
सरयू तट पर बसा पैना गांव का नाम देश की आजादी में शुमार है। यहां की मिट्टी में जन्मे अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह के सबसे छोटे बेटे शनिराज दिल्ली में सतपाल और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार के अखाड़े में कुश्ती के दांव पेंच सीखते हैं। वह राज्यस्तरीय कुश्ती में अलीगढ़ के सचिन को 10-0 से आसमान दिखाकर स्वर्ण पदक जीता है। इस कामयाबी और उनके गांव आने पर समारोह आयोजित कर उमाशंकर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण तिवारी, अभय सिंह, रामप्रताप सिंह, शैलेश सिंह, सीताराम, मिथिला सिंह आदि मौजूद रहे।