{"_id":"5b633a884f1c1b9b3e8b4c17","slug":"101533229704-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहर में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वर्ष 2019 के चुनाव में वह भाजपा का खुलकर विरोध करेंगी। आम आदमी पार्टी ने भी आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया।
उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले लामबंद कार्यकर्ताओं के आंदोलन की अगुवाई जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेशीय अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि कुपोषण के खात्मे के लिए गांवों में पूरी शिद्दत से कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि के सवाल पर सरकार का रुख निराशाजनक है। सरकार ने 120 दिनों में मानदेय वृद्धि का वादा किया था। जो एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सरकार को अपनी कुर्सी बचानी है तो उसे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग पूरी करनी ही होगी। महामंत्री विमल मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग केवल घोषणा करते हैं। कार्यकर्ताओं का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा और ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ल सहित आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री बाबूलाल मौर्य, ओमप्रकाश गुप्त, ममता मिश्र, रमेश प्रसाद, नीरज पांडेय, सुनीता सिंह, हुस्नतारा, मनोरमा सिंह, मनोज देवी, सुमन सिंह, अनीता, आशा मिश्र आदि शामिल रहीं।
---