{"_id":"5b4240cf4f1c1b05278b53b1","slug":"101531068623-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों को पाकर बालक और बालिकाओं का खिला चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों को पाकर बालक और बालिकाओं का खिला चेहरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आॅपरेशन मुस्कान कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो माह में 51 अपह्त/गुमशुदा लड़के-लड़कियों को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस लाइन मेें आए उनके घरवालों को सुपुर्द किया गया। अपनों को पाकर बच्चे निहाल थे तो घरवालों के चेहरे भी खिल उठे।
घर से लापता या अपह्त हुए बालक, बालिकाओं को तलाशने में ऑपरेशन मुस्कान अभियान कारगर साबित हो रहा है। दो माह तक चलाए गए अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 51 ऐसे लोगों को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन सभागार में आयोजित गोष्ठी में थानेदार परिजन और तलाशे गए बच्चों को लेकर पहुंचे। एसपी ने बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाया तो इनकी आंखें भर आईं। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि अपनों को पाकर परिजन काफी खुश नजर आए। बालक और बालिकाओं को समाजिक रूप से जागरूक कर बेहतर तरीके से रहने की नसीहत दी गई। एसपी ने कहा कि जिस विवेचक ने अधिक कार्य किया है, उसे 15 अगस्त को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। एएसपी उत्तरी गणेश शाहा, सीओ नगर सीताराम, सीओ रुद्रपुर दयाराम सिंह गौड़, सीओ सलेमपुर शीतांशु कुमार, सीओ भाटपाररानी बृजेंद्र राय, इंस्पेक्टर, एसओ भीष्मपाल सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रभातेश श्रीवास्तव, भरत राय, मोहनलाल यादव आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रहरियों को दिया गया मल्टी मीडिया मोबाइल
देवरिया। ग्राम प्रहरियों को हाईटेक बनाने व सूचना के आदान-प्रदान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रहरी को एसपी ने मल्टी मीडिया मोबाइल फोन दिया। अपराध-अपराधियों की सूचना देने या कोई ऐसी वारदात होने पर फोटो खींचकर भेजेंगे।