{"_id":"5a6769d54f1c1b74268b5fd4","slug":"101516726741-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में होगा सामूहिक योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में होगा सामूहिक योग
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। विद्यालयों में इस बार गणतंत्र दिवस का नजारा ही कुछ अलग रहेगा। झंडारोहण, राष्ट्रगान के बाद सभी विद्यालयों में सामूहिक योग कराया जाएगा। छात्र, शिक्षक के साथ इच्छुक अभिभावक भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।
वर्ष 2016-17 से केंद्र सरकार की ओर से योग को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस साल गणतंत्र दिवस पर सामूहिक योग का कार्यक्रम तय किया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक अजय सिंह ने प्रदेश के सभी डॉयट के प्राचार्य और बीएसए को पत्र लिखकर सामूहिक योग कराने का आदेश दिया हैं। इसके बाद बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर सामूहिक योग कराने के निर्देश दिए है। योग कराने के लिए विभाग को ही चटाई, दरी, चादर आदि की व्यवस्था करनी होगी।
प्रशिक्षित शिक्षक कराएंगे योग
विद्यालयों में योग का कार्यक्रम प्रशिक्षित योग शिक्षक ही कराएंगे। इसके लिए 20 से 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। योग के दौरान मौसम के मिजाज का भी ख्याल रखना होगा। बच्चों की आयु एवं स्वास्थ्य के अनुसार सूक्ष्म योग, आसन, प्राणायाम आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दिन झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद सामूहिक योग कराया जाएगा। सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों, अध्यापकों के साथ ही इच्छुक अभिभावक इसमें शामिल हो सकते हैं।
उपेंद्र कुमार, बीएसए