{"_id":"67e44709d6ddb01f9a09698b","slug":"10-member-team-selected-for-wrestling-championship-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-150179-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय टीम
Wed, 26 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागपत में आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए आयोजित जिला ट्रायल में प्रतिभाग करते पहलवान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की देखरेख में पांच से सात अप्रैल तक बागपत के आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल में अंडर-20 जूनियर स्टेट चैंपियनशिप आयोजित होगी।
इसमें प्रतिभाग के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में जिला ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें महिला व पुरुष वर्ग में कुल 25 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला कुश्ती संघ की ओर से स्टेडियम में जनपदीय ट्रायल का आयोजन खेलो इंडिया के कुश्ती प्रशिक्षक रामजन्म यादव की देखरेख में हुआ। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह व राष्ट्रीय पहलवान जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न भार वर्ग वाले खिलाड़ियों के बीच कुश्ती मुकाबले प्रारंभ हुए। ट्रायल के बाद 10 सदस्यीय जनपद टीम का चयन किया गया। जिला कुश्ती संघ के सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में भार वर्ग 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो भार वर्ग एवं ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलो भार वर्ग एवं महिला वर्ग में 50 ,53, 55,57, 59, 62, 65, 68, 72 ,76 किलो भार वर्ग निर्धारित किया गया था। जनपदीय ट्रायल के बाद फ्री स्टाइल के 57 किलो वर्ग में सोनू पटेल, 61 किलो में महावीर प्रसाद, 70 किलो में स्वर्ण राज सिंह, 86 किलो में चंदन यादव, 97 किलो में अजीत यादव, 125 किलो में शुभम शाही, ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में राहुल पाल एवं महिला वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में नेहा पटेल, 57 किलो भार वर्ग में अन्नू गोंड, 59 किलो भार वर्ग में खुशी चौहान का फाइनल चयन किया गया। चयनित 10 सदस्यीय टीम ही बागपत में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।