{"_id":"01df1d43258899bc80e9c8e031b7bbad","slug":"crazy-elephant-killed-his-mahout","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने महावत को जमीन पर पटका, फिर पैरों तले कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने महावत को जमीन पर पटका, फिर पैरों तले कुचला
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के दारागंज केपूरा पड़ाइन इलाके में सोमवार की रात एक हाथी आपे से बाहर हो गया। बौराए हाथी ने महावत रोशनलाल को ही पटक-पटक कर मार डाला।
विज्ञापन
कई लोगों के सामने हाथी ने महावत को सूंड़ से पकड़ जमीन में पटका और दूर फेंक दिया। उसके बाद पैरों से कुचल दिया। मौके पर ही महावत ने दम तोड़ दिया।
हाथी महावत की पत्नी की तरफ भी लपका। वह बेतहाशा भागी और जमीन में गिरकर जख्मी हो गई।
हाथी के उत्पात से भगदड़ मच गई और एक महिला सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। दूर खड़े लोगों ने शोर मचाया तो हाथी उधर लपका। उत्पात करते हाथी की टक्कर से एक ठेला पलट गया।
विज्ञापन
कई चीजें खिलाने के बाद हुआ शांत
मोरी गेट के पास पहुंच हाथी खेत में भरे में पानी में घुस गया। खेत में थोड़ी देर कीचड़ में फंसे रहने के बाद वह शांत हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
खबर पाकर वन विभाग और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक हाथी को पकड़ने का प्रयास चलता रहा। हालांकि वन विभाग की टीम ने ब्रेड, गुड़ आदि चीजें खिलाकर हाथी को काबू में कर लिया था।
हाथी के पागल होने और इधर उधर भागने की सूचना से परेड के साथ अलोपीबाग, दारागंज, अल्लापुर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके कि कहीं हाथी किसी को कुचल न दे।