फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   congress and aam aadmi party not perform well in loksabha election 2014

लोकसभा चुनाव में ‘आप’ के संग कांग्रेस की भी बजेगी बैंड

Wed, 18 Dec 2013 07:58 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Dec 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
congress and aam aadmi party not perform well in loksabha election 2014

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली में पार्टी के मुख्यमंत्री के दावेदार डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि दिल्ली में पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने और किसी दल का समर्थन प्राप्त न होने के कारण वह सरकार नहीं बना सके, लेकिन लोकसभा के चुनाव में ‘आप’ हो या कांग्रेस, सबका बैंड बजेगा। यह बातें मंगलवार को कानपुर प्रवास के दौरान उन्होंने ‘अमर उजाला’ से कहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से बांदा जाते समय डॉ. नीलम मिश्र के आवास पर ठहरे डॉ. हर्षवर्धन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में सरकार तब बनाते, जब कोई दल समर्थन देता।
विज्ञापन


कोई भी दल भाजपा को समर्थन देने को राजी नहीं था। इस कारण विपक्ष में बैठने का फैसला किया। दोबारा चुनाव होते हैं तो पार्टी को दिल्ली में ही पचास से अधिक सीटें हासिल होंगी। जब उनसे पूछा गया कि दोबारा चुनाव होने पर अरबों रुपये का बोझ जनता पर फिर पड़ेगा तो बोले, इसके लिए न तो मैं जिम्मेदार हूं और न ही मेरी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के पहले जनता से अपील की थी कि दिल्ली के भ्रष्ट कांग्रेस शासन को तोड़ने के लिए पूर्ण बहुमत दें पर कहीं न कही चूक हुई और भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। चुनाव में ऐसी स्थितियां कई राज्यों में पहले भी आ चुकी हैं।

‘आप’ को पहली ही बार इतनी सीटें मिलने के सवाल पर कहा कि ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने दो साल पहले से ही चुनाव की तैयारियां कर ली थीं। जबकि भाजपा ने प्रत्याशी और नेतृत्व घोषणा में कुछ देरी की। इसके बावजूद जनता ने नकारा नहीं बल्कि प्रेम दिया।


जब उनसे पूछा गया कि ‘आप’ को इसी तरह लोकसभा चुनाव में सफलता मिली तो? वह मुस्कराते हुए बोले, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जमीन-आसमान का अंतर होता है। ‘आप’ को जो कुछ मिलना था मिल गया। ‘आप’ के मुखिया जिसके बूते इस मुकाम पर पहुंचे हैं, उन्हीं को भूल गए। इस बात को भी जनता जानेगी और इसका परिणाम भी दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed