फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Colddrink seller strangled to death in Bulandshahr

Murder In Bulandshahr : कोल्डड्रिंक विक्रेता की गला काटकर हत्या, दुकान बंद कर लौट रहा था घर

Tue, 01 Aug 2023 01:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Aug 2023 01:20 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले कोल्डड्रिंक विक्रेता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Colddrink seller strangled to death in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद थाना क्षेत्र में साइकिल से घर लौट रहे कोल्डड्रिंक विक्रेता की सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने गर्दन काटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


औरंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडोरिया गांव निवासी बलवंत जाटव का सबसे छोटा बेटे आकाश (23) की औरंगाबाद स्थित पवसरा रोड पर कोल्डड्रिंक की दुकान थी। रात करीब 9 बजे आकाश दुकान बंद करके साइकिल से अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में खाजपुर-असरकपुर के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने आकाश की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। आकाश की रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई मिली है। रीढ़ की हड्डी पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। डेयरी पर दूध डालकर लौट रहे खाजपुर के ग्रामीणों ने सड़क पर शव पड़ा देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने एसओ औरंगाबाद को फोन कर घटना की जानकारी दी। हत्या की सूचना मिलते ही एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी और एएसपी अनुकृति शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को कारवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed