{"_id":"66255dbff14c2240de04b9b4","slug":"work-as-per-party-policies-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106446-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी की नीतियों के अनुसार करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी की नीतियों के अनुसार करें काम
विज्ञापन
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के पुरानी कोतवाली परिसर पर हुआ। मंडल प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में अपने पार्टी के पक्ष में तेजी से जुटकर काम करने का आवहृान किया।
रविवार को सम्मेलन में मंडल प्रभारी अभिषेक गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करें। एक माह तक अब घर में न बैठें और गांव में जाकर मतदाताओं को बसपा कार्यकाल के कामों को बताएं। बांदा चित्रकूट सीट से बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी ने कहा कि बसपा सरकार के समय जिले में दुर्दांत डाकुओं का खात्मा कराया गया था। जिला बनाने के साथ कई विकास कार्य कराये गए। बसपा मुखिया मायावती हमेशा सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया है। मंडल प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बसपा का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करें।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, अयुब खान, बल्देव प्रसाद वर्मा, अरूण पाल, सादिक सुरेश तिवारी, राम अभिलाष पाल, विनय कुमार, जमुना पाल, शिव औतार त्रिपाठी, बीडी पाल, जगदीश यादव, वीरेंद्र पांडेय, नफीस खान, दरबारी लाल, सोनपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।