फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women made aware in legal literacy camp

Chitrakoot News: विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को किया जागरूक

Wed, 19 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 19 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women made aware in legal literacy camp
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज फार्रुख इनाम सिद्दीकी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में महिलाओं के हित संरक्षण व अधिकारों के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। डॉ. ज्योति सिंह ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

शिविर में महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर ने कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक मीनू सिंह ने गुड टच, बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम के संबंध में अवगत कराया। रविशंकर शुक्ला ने मध्यस्थता के माध्यम से पारिवारिक वादों के निस्तारण पर प्रकाश डाला। दमयन्ती एड ने दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, बलात्कार, महिलाओं के संपत्ती के अधिकार व तहसीलदार मऊ ने दैवी आपदा, सर्प दंश, आकस्मिक दुर्घटना आदि के बारे में दी जाने वाली सहायता पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने महिलाओं की प्राप्त मुफ्त कानूनी सहायता, यौन उत्पीड़न से बचाव, घरेलू हिंसा, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना, नालसा, तस्करी, वाणिज्यिक एवं शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवायें, महिलाओं को सुरक्षा, पुरुषों के समान पारिश्रमिक का लाभ आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed