फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman died of diarrhea and laborer died of fever

Chitrakoot News: डायरिया से महिला व बुखार से मजदूर की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman died of diarrhea and laborer died of fever
मानिकपुर (चित्रकूट)। उमस भरी गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। खिचरी गांव के मजरा उमरी में एक महिला की डायरिया से मौत हो गई। गांव के तीन लोग इससे ग्रसित हैं। बुधवार को सूचना पाकर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची है। घर-घर मरीजों को चिन्हित कर टीम दवा वितरण कर रही है। इसके अलावा बुखार के चलते मजदूर की मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खिचरी गांव के मजरा उमरी में एक सप्ताह से डायरिया का प्रकोप है। उमरी निवासी प्रियंका (40) की मौत हो चुकी है। गांव में अभी जयचंद्र (25), पुनिया (50) समेत छह लोग डायरिया से ग्रसित हैं। गांव में डायरिया फैलने की जानकारी होने पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर प्रभारी अरुण कुमार पटेल ने डॉ. विवेक कुमार के नेतृत्व में गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने दवाएं बांटी। डाक्टरों ने बताया कि गंदगी व दूषित पानी से गांव में डायरिया फैल रहा है। गांव में सफाई का अभाव है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण ने बताया कि मृत महिला को कई दिनों से उल्टी दस्त की शिकायत थी। डायरिया से ही मौत की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र बगलई निवासी छोटे भाई शिवपूजन कुशवाहा ने बताया कि जनार्दन कुशवाहा (30) गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। वह नौ जुलाई को वापस घर आया था। इसके बाद दो दिनों से उसे बुखार आ रहा था। मंगलवार की रात्रि को बुखार के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके एक पुत्र है। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके अलावा ऊंचाडीह निवासी बबलू का 12 वर्षीय पुत्र शिवम, दुबारी पहाड़ी निवासी सुमन देवी (27) व रैपुरा निवासी अवधेश की पांच वर्षीय पुत्री पूर्णिमा को डायरिया व उल्टी दस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed