फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   New roads to be built at a cost of Rs 4.29 crore

Chitrakoot News: 4.29 करोड़ रुपये से बनेंगी नई सड़कें

Tue, 20 Oct 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
New roads to be built at a cost of Rs 4.29 crore
चित्रकूट। जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन नई सड़कों का निर्माण होगा। इन पर कुल 4 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे हजारों ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। निर्माण कार्य छह से सात माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सालों से कच्चे रास्ते पर बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बोझ और भटगवां के बीच अभी कच्चा और उबड़-खाबड़ रास्ता है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को रोजाना दिक्कत होती है। बोझ को भटगवां से जोड़ने के लिए 102 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। इससे दोनों गांवों के बीच दूरी कम होगी और सफर आसान होगा।
विज्ञापन

दूसरी सड़क धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। रामपुर तरौंहा में स्थित प्रसिद्ध शंकर जी के मंदिर से चतुर्वेदी पुरवा तक 95 लाख की लागत से सड़क बनेगी। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कच्चे रास्ते के कारण उन्हें कीचड़ और फिसलन झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी और सबसे बड़ी परियोजना राजापुर हटवा मुख्य मार्ग के 11वें किलोमीटर से छीबों नई बस्ती तक है। इस पर 232 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सड़क बस्ती के लिए लाइफलाइन साबित होगी। अब तक बस्ती पूरी तरह कच्चे रास्ते पर निर्भर थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से एंबुलेंस, स्कूल बस, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचेगा।

---------
वर्जन
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में जनपद की तीन सड़कों के निर्माण के लिए 4.29 करोड़ की मंजूरी दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा - अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed