फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now, those living on the footpaths will also be counted.

Chitrakoot News: अब फुटपाथ वालों की भी होगी गणना

Tue, 20 Oct 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 20 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now, those living on the footpaths will also be counted.
चित्रकूट। जनगणना 2027 में चित्रकूट जिले के उन लोगों को भी गिना जाएगा, जो अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित थे।
विज्ञापन

जिले में 2,271 प्रगणक और 367 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर बेघर, निराश्रित और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की गिनती करेंगे, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
अपर जिलाधिकारी चंद्र शेखर बताते हैं कि जनगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। पहले चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना होगी। इसके बाद मुख्य चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रगणक और पर्यवेक्षक परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर की सीढ़ियों और खुले में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से गिना जाएगा। इनमें भीख मांगने वाले बुजुर्ग, कचरा बीनने वाले बच्चे और बेघर महिलाएं शामिल होंगी। कोई भी व्यक्ति छूट न जाए, इसके लिए 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना में जो गिना जाता है, वही योजनाओं में दिखता है। अब तक अनदेखे रहने के कारण हजारों लोग राशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और पेंशन जैसी योजनाओं से वंचित थे।

इस बार गिनती होने से उनका डेटाबेस में नाम आएगा। इससे उन्हें भी योजनाओं का हक मिलेगा। यह जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि उन लोगों को पहचान दिलाने का प्रयास है जिनका कोई स्थायी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed