फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   woman died in suspicious circumstances

Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious circumstances
चित्रकूट। शहर से सटे सिद्धपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। मायका पक्ष ने ससुराली जनों पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया है। ससुराल वालों ने इसे अज्ञात कारण के चलते खुदकुशी करना बताया है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव निवासी दीपा वर्मा (28) पत्नी घनश्याम की संदिग्ध हालात में घर के अंदर मौत हो गई। मृतका के पिता पहाड़ी थाना अंतर्गत लोहदा गांव निवासी भइयालाल ने बताया कि वर्ष 2016 में पुत्री दीपा की शादी सिद्धपुर गांव निवासी घनश्याम के साथ की थी। अक्सर ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट व दहेज की मांग करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुत्री ने उसे (पिता) फोन करके मायके आने के लिए कहा था। पिता ने बताया कि पुत्री को ससुराल से लेकर अपने घर जा रहा था लेकिन दामाद घनश्याम ने रास्ते में दीपा को मनाकर वापस अपने घर ले आया था। इसके बाद ससुराली जनों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। उसकी मौत के बाद फांसी के फंदे पर लटकाकर इसे खुदकुशी बता रहे हैं। इसके बाद फोन से जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वह बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे तो दीपा मृत पड़ी थी और उसके गले में रस्सी के निशान थे। मृतका के दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतका के पति घनश्याम उर्फ शिवा ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते पत्नी ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया है। जब सुबह उसने कमरे में जाकर देखा तो परिजनों को जानकारी दी। किसी तरह के विवाद की बात से इन्कार किया है। उधर, कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति घनश्याम, सास बेसनिया देवी, ननद गोलू देवी व ससुर कमलेश वर्मा पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना शुरु हो गई है जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed