फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman commits suicide over dispute with husband

पति से विवाद पर पत्नी ने की खुदकुशी

Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide over dispute with husband
चित्रकूट। पति से विवाद होने पर पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के खोह गांव निवासी शांति (30) पत्नी दीनदयाल का मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इस पर उसने बुधवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पति ने बताया कि मामूली बात पर कहासुनी हुई थी, कोई गंभीर मामला नहीं था। सुबह जब वह काम पर चला गया तक परिजनों से बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उधर, मृतका के भाई बदौसा जिला बांदा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बहन (शांति) का बुधवार की सुबह मां के पास फोन आया था। उसने कहा था कि उसे यहां से ले जाओ, परिजन मारपीट करते हैं। इसके बाद जब वह सब तैयारी कर बहन के घर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। बहन के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पति पेट्रोल पंप का वाहन चालक है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ महिला के मौत होने की जानकारी के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed