फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman accused doctor and his associates of rape

Chitrakoot News: महिला ने डाॅक्टर और साथियों लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 31 Aug 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman accused doctor and his associates of rape
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर कस्बे की महिला ने प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर पर इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि इसका वीडियो बनाकर अन्य साथियों से भी दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन

शनिवार को महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो महीने पहले वह इलाज कराने राजापुर कस्बा स्थित प्राइवेट डाॅक्टर के क्लीनिक गई थी। डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया। दोबारा इलाज कराने के लिए गई तो वह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। शादी करने का झांसा भी दिया। यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर उसे 15 दिन पहले कौशांबी जिला ले गया। वहां तीन दोस्तों से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया। कुछ दिन पहले सरधुआ भी ले गया था। वहां एक दरोगा से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। यह भी आरोप लगाया कि डाॅक्टर शादी करने का झांसा भी देता रहा।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि महिला व डॉक्टर शादीशुदा हैं। महिला डॉक्टर के आवास पर खाना बनाने का काम करती थी। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed