फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Welfare of Lord Shri Ram will lead to welfare

भगवान श्रीराम के दर्शन से होगा कल्याण

Wed, 13 Jan 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Welfare of Lord Shri Ram will lead to welfare
खोही(चित्रकूट)। पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को बताया कि राम जी के प्रसाद से चित्रकूट पर्वत भी कामद हो गया। यहां के लोगों के सत्कार व पूजन से प्रसन्न होकर भगवान राम ही पहाड़ रूपी कामदगिरी बन गए।
विज्ञापन

बताया कि सन् 2017 व 2019 में प्रथम मुखारविंद से जल की धारा निकली थी, जिसके दर्शन करने का मुझे अद्भुत संयोग मिला था। यहां पर पांच सालिग्राम स्थापित हैं, तीन बाहर निकलते हैं और दो मुख में ही निवास करते हैं। जो भगवान की परिक्रमा करता है, उसे एक बार भगवान के दर्शन अवश्य होते हैं। भक्त उन्हें देख सकते हैं, भगवान श्रीराम के दर्शन से ही कल्याण होगा।
विज्ञापन

कथा के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह जैकी ने कहा कि चित्रकूट धाम में भगवान कामदनाथ और जगद्गुरु के दर्शन हो रहे हैं। इनके कारण ही विश्व भर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की दुनिया भर में पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि भगवान श्रीराम के छोटे भाई लखन लाल त्याग और समर्पण की मूर्ति हैं। चित्रकूट भगवान की लीला की साक्षात भूमि है। यहां कण-कण में भगवान राम जी बसते हैं। कथा के मुख्य यजमान नीलेश मोहता, प्रीति मोहता, विवि के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी व बुंदेलखंड के लोकप्रिय भजन गायक पवन तिवारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed