फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water level of the Mandakini rises again; steps of the ghats submerged.Water level of the Mandakini rises again; steps of the ghats submerged.

Chitrakoot News: मंदाकिनी का जलस्तर फिर बढ़ा, घाटों की सीढ़ियां डूबीं

Sat, 12 Sep 2026 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 12 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Water level of the Mandakini rises again; steps of the ghats submerged.Water level of the Mandakini rises again; steps of the ghats submerged.
खोही (चित्रकूट)। एमपी क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद मां मंदाकिनी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे बह रही नदी शनिवार सुबह तक एक मीटर और बढ़ गई। जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं और पानी घाटों पर बने पूजा स्थलों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है।
मंदाकिनी का खतरे का निशान 126.500 मीटर है। शुक्रवार रात नदी का जलस्तर 124.200 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह सात बजे तक जलस्तर बढ़कर 125.200 मीटर पहुंच गया। यानी अब नदी खतरे के निशान से महज 1.30 मीटर नीचे बह रही है। शाम तक जलस्तर इसी के आसपास स्थिर बना रहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों जलस्तर कम होने से सामान्य गतिविधियां शुरू होने लगी थीं। शनिवार को जलस्तर बढ़ने से फिर घाटों पर पानी पहुंच गया। सीढ़ियां डूबने के साथ पूजा-पाठ के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने नदी और घाट क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी
नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की टीमें निगरानी में लगी हैं। फिलहाल मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है इसलिए स्थिति नियंत्रण में है।- एसके प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed