{"_id":"5734cad04f1c1be24c91a193","slug":"waiting-for-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरसता रानीपुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरसता रानीपुर गांव
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : amar ujala buerau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के छह वार्डों में पेयजल आपूर्ति गुरुवार को बंद रही। जिससे लोगों को सड़क पर अथवा घर से काफी दूर लगे हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर बाद नलों में पानी आपूर्ति चालू हुई तो बाल्टी-डिब्बे लेकर लोग लाइन लगाकर नलों के पास खड़े हो गए।
शत्रुघनपुरी के लोगों का कहना है कि दस दिनों से आपूर्ति नहीं मिली। यही कुछ हाल कुबेर गंज, बल्दाऊगंज, जगदीश गंज, शंकर गंज और सदर रोड का भी है। यहां के लोगों का कहना है कि एक पखवारे से समय से पानी नहीं मिल रहा है। गुरुवार को मुख्यालय के ज्यादातर वार्डों में सुबह से जलापूर्ति नहीं हुई।
जिससे लेाग परेशान हो गए और सुबह से ही महिलाएं-बच्चे बाल्टी लेकर हैंडपंपों के पास पहुंच गए। शत्रुघनपुरी के पुरुषोत्तम दास, सोनेलाल, संतराम, रामचरण, विनोद, रामगोपाल, दिनेश, संगीता, समनी देवी और मुन्नी आदि ने सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनके मोहल्ले में एसडीएम कालोनी स्थित टंकी से जलापूर्ति होती है लेकिन दस दिनों से आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, जल संस्थान के प्रभारी अधिशाषी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि इंटेकवेल की विद्युत आपूर्ति में कुछ बाधा आने के कारण जलापूर्ति सुबह नहीं हो सकी। खराब उपकरण को बनवाकर दोपहर आपूर्ति बहाल की गई है।
रानीपुर भट्ट गांव के निवास पानी गुल-बिल फुल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगोें के घरों में लगे नलोें में कई माह से पानी नहीं आ रहा, लेकिन हर महीने कर्मचारी पाली का बिल लेकर पहुंच जाता है।
गांव की कुंवरनिया के घर गुरुवार की सुबह बिल लेकर कर्मचारी पहुुंचा तो वह आक्रोशित होकर बोली कतो पानी नहीं आवत आय पर बिल बराबर आवत है। झूरा पड़ा है भइया, बिल काहे से देंई। यह बात कुंवरनिया की अकेली की नहीं है। गांव के सभी लोग पानी नहीं आने से परेशान है। लोगों में इस बात का आक्रोश है कि पानी नहीं आने के बाद भी बिल हर माह आ जाता है। एक-दो हैडपंप हैं, उनमेें आधे पानी नहीं दे रहे। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन माह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। कभी कभार नल आता है तो उसमें बूंद-बूंद पानी आने के कारण घरों तक नहीं पहुंच पाता है। कई लोगों ने तो घरों के सामने गहरे गड्ढे खोदकर उसमें नल लगाया है। उनका कहना है कि साइड चढ़ाई की वजह से पानी नहीं आ रहा इसलिए यह उपाय किया है।
तालाब के किनारे के मोहल्ले के निवासी धर्मराज, रामबिहारी, यदुराज, सुमित्रा, लौचन, सुनियना, रज्जू प्रसाद, रामचंद्र, कुंवरिया आदि ने बताया कि उनके घरों में नल लगे हैं, लेकिन उनमें पेयजल सप्लाई पिछले कई माह से नहीं हो रही।
जल संस्थान के प्रभारी अधिशाषी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि रानीपुर भट्ट के आसपास जलापूर्ति लगातार होती है। कुछ तकनीकी खराबी के कारण बस्ती की तरफ कुछ दिनों से आपूर्ति प्रभावित है। जिसे जल्द सुधारा जाएगा। कई महीने से आपूर्ति न होने के आरोप गलत हैं।